बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र के केसरदेसर जाटान गांव में खेत पर बनी सिंचाई की डिग्गी में डूबने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Also Read - बीकानेर में स्वास्थ्य विभाग: अपंजीकृत लैब बंद, दो डायग्नोस्टिक सेंटरों में मिली गंभीर अनियमितताएं
पुलिस के अनुसार केसरदेसर जाटान निवासी पनाराम ने सूचना दी कि उसका 27 वर्षीय पुत्र रामनिवास सारण खेत पर गया हुआ था। इसी दौरान वह खेत में बनी सिंचाई की डिग्गी में डूब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही देशनोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।




