डोटासरा-टीकाराम जूली का श्रीडूंगरगढ़ में स्वागत, कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का संदेश
श्रीडूंगरगढ़। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। बीकानेर जाते समय दोनों कांग्रेस नेता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के कार्यालय पहुंचे, जहां पूर्व विधायक ने उनकी अगवानी की।
इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने डोटासरा और जूली का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर पार्टी के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
पूर्व विधायक के कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ता
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के स्वागत के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और एकजुटता बनाए रखने की बात कही।
इस दौरान मौजूद रहे: प्रभुराम, राधेश्याम सारस्वत, बाना, सोहनलाल नैन, चांदरत्न चाहर, हुणताराम जाखड़, पेमाराम गोदारा, नानूराम नैन, लक्ष्मणराम खिलेरी, हरिराम गोदारा, जेसाराम, मूलचंद सारस्वत, सहीराम गोदारा, रेवतराम, सोहनलाल महिया, निर्मल सैन, खींयाराम समंदसर, लीछुराम तरड़, तुलछीराम गोदारा, टेमाराम, माननाथ, हिम्मताराम गोदारा, डालूराम मेघवाल, रूपाराम मेघवाल, संतोष गोदारा उदरासर, डालूराम सिंवर, रमेशकुमार बासनीवाल, ओमप्रकाश बाना, रमेश प्रजापत, रामचंद्र प्रजापत, हरिप्रसाद, मूलचंद स्वामी मेड़ी सिद्ध, शेरदास स्वामी, मोहम्मद मुन्ना, कन्हैयालाल सोमानी, नंदू वाल्मीकि, आबिद छींपा, हीरालाल, महावीर पांडिया, रामधन, ओमप्रकाश गुरावा, चंपालाल रैगर, नोरंग चाहर, संदीप नाई सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।






