70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक समापन - पवनपुरी बने चैंपियन

27 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर, 27 अगस्त 2026। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईजीएनपी कॉलोनी बीकानेर में आयोजित 70वीं तहसील स्तरीय 17 वर्ष एवं 19 वर्ष छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को फाइनल मुकाबलों और समापन समारोह के साथ उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता में दोनों आयु वर्गों की कुल 21 टीमों ने भाग लिया।

Advertisement

17 वर्ष वर्ग में LNC अकादमी की 10 विकेट से जीत

17 वर्ष छात्र वर्ग के फाइनल मुकाबले में तोलाराम बाफना स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए LNC अकादमी के सामने 48 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी LNC अकादमी की टीम ने शानदार और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

LNC अकादमी ने महज 3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया और 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए 17 वर्ष छात्र वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

19 वर्ष वर्ग में पवनपुरी स्कूल बना विजेता

19 वर्ष छात्र वर्ग के फाइनल मुकाबले में ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दक्षिणी विस्तार पवनपुरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

पवनपुरी की टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर 19 वर्ष छात्र वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

प्रधानाचार्य ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

समापन कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व के बारे में बताया।

प्रधानाचार्य साध ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है।

ये रहे मौजूद

समापन अवसर पर रवि आचार्य, प्रदेश महामंत्री शिक्षक संघ राष्ट्रीय, विद्यालय के उपप्राचार्य गणेश चौधरी, आयोजन प्रभारी अशोक व्यास, आयोजन व्यवस्था प्रभारी ताराचंद पायल तथा शारीरिक शिक्षक पवन नायक एवं मदन लाल उपस्थित रहे।

अंपायरों ने संभाली मुकाबलों की जिम्मेदारी

प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष संचालन में संतोष, यदुवीर, अशोक भाटी एवं दिलशांत माचरा ने निर्णायक और अंपायर की भूमिका निभाई। उनके सहयोग से प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों का सुचारु संचालन किया गया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मनीष विधानी, तनय भटनागर, शशांक मिश्रा, अन्नू भाटिया, सरोज मेघवाल, रचना भांबरी, शमीम बानो और प्रीतम रांकावत सहित विद्यालय परिवार एवं आयोजन से जुड़े कार्मिकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Share: