ढाणी में घुसे चार बदमाश, सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार

06 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

 ढाणी में घुसे चार बदमाश, सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बाना गांव में देर रात चार बदमाशों ने एक ढाणी को निशाना बनाते हुए सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद आरोपी पहले से खड़ी कार में बैठकर फरार हो गए। 

परिवादी कुशालाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 5 जुलाई तड़के करीब 2:20 बजे चार अज्ञात व्यक्ति उनकी ढाणी में घुस आए। आरोपियों ने वहां रखे सोने के तीन फुलड़े (आभूषण) और 7,200 रुपये नकद चोरी कर लिए।

परिजनों के जागने और शोर मचाने पर चारों आरोपी ढाणी से भागकर बीदासर रोड पर पहले से खड़ी स्विफ्ट कार में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 


Share: