गजनेर में अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत, पीबीएम में इलाज के दौरान तोड़ा दम

07 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र के खारी चारनान गांव के पास सोमवार को अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल हुए पदमाराम मेघवाल की मंगलवार सुबह पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

सामने से आ रही बाइक ने मारी टक्कर

खारी चारनान निवासी कोजूराम मेघवाल ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को कोजूराम अपने भाई पदमाराम के साथ बाइक पर गंगापुरा पट्टी डालने जा रहा था। गांव से करीब तीन किलोमीटर आगे पहुंचने पर सामने से आ रही अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों भाई घायल

हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। सूचना मिलने पर उनका भतीजा प्रकाश मौके पर पहुंचा। गंभीर रूप से घायल पदमाराम को इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान मौत

पदमाराम की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Share: