गजनेर पुलिस की कार्रवाई: अफीम, डोडा, नकदी और ब्रेजा कार के साथ युवक गिरफ्तार

02 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

गजनेर। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत गजनेर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम अफीम, 7.50 किलोग्राम डोडा पोस्त, 18,250 रुपये नकद और एक ब्रेजा कार बरामद की है।

थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि पुलिस टीम ने टेचरी फांटा स्थित ट्रांसपोर्ट की दुकान के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी नखत सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से मादक पदार्थ, नकदी और वाहन बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामद अफीम, डोडा पोस्त, नकदी और ब्रेजा कार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जिले में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share: