शादी समारोह में महिला के बैग से सोने के आभूषण चोरी, एमपी नगर थाने में मामला दर्ज

06 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

शादी समारोह में महिला के बैग से सोने के आभूषण चोरी, एमपी नगर थाने में मामला दर्ज

बीकानेर। शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान महिला के बैग से सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार नागौर जिले के श्रीबालाजी थाना क्षेत्र के चेनासर सतैरण निवासी सावित्री पत्नी बजरंगलाल विश्नोई (52) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को वह अपनी दोनों पुत्रियों के साथ रामपुरा बस्ती, गली नंबर-9 स्थित अपनी भांजी के विवाह समारोह में शामिल होने आई थीं। उनके बैग में कपड़ों के साथ सोने के आभूषण भी रखे हुए थे।

शाम करीब छह बजे जब उन्होंने बैग की जांच की तो उसमें रखे सभी सोने के आभूषण गायब मिले। काफी तलाश के बावजूद जेवर नहीं मिले, जिसके बाद उन्होंने एमपी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक हीरासिंह कर रहे हैं। पुलिस समारोह स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। 

Share: