हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 40 लोगों के दबे होने की आशंका

20 Jun 2026 DESH / VIDESH
Advertisement

हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 40 लोगों के दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र: परभणी जिले के यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के सभामंडप की छत अचानक गिरने से कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

प्रसाद लेते समय अचानक गिरा मंदिर का ढांचा

जानकारी के अनुसार मंदिर के सामने सभामंडप निर्माण का काम चल रहा था। दोपहर के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे और प्रसाद ले रहे थे। इसी दौरान अचानक पूरा स्ट्रक्चर भरभराकर गिर गया।

शनिवार होने के कारण मंदिर में सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ थी। लोग कीर्तन और महाप्रसाद के लिए लाइन में खड़े हुए थे, तभी हादसा होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

30-40 लोगों के दबे होने की आशंका

हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार करीब 30 से 40 लोग घायल हुए हैं, जबकि कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मलबे को हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

CCTV फुटेज आया सामने

हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोपहर करीब 3 बजे का समय दिखाई दे रहा है। वीडियो में मंदिर परिसर में अचानक ढांचा गिरता हुआ नजर आ रहा है।

प्रशासन की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं और मृतकों व घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Share: