जामसर में 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 4 साल से था फरार

19 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

जामसर में 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 4 साल से था फरार

जामसर। बीकानेर पुलिस के ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत जामसर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में चार साल से फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शेरूणा थाना क्षेत्र में एक स्थायी वारंट और एक कुर्की वारंट भी लंबित था।

2022 के एनडीपीएस मामले में था वांछित

पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में दर्ज एनडीपीएस प्रकरण में वांछित आरोपी संजय कुमार पुत्र सहिराम, निवासी कुचौर अगुनी, थाना जसरासर, पिछले चार वर्षों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

तकनीकी और स्थानीय सूचना से पकड़ा

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल मीणा और लूणकरणसर वृताधिकारी रणवीर सिंह के सुपरविजन में जामसर थानाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने आरोपी की तलाश में लगातार आसूचना संकलन किया। तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर 17 सितंबर को आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया।

दो वारंट भी थे लंबित

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ शेरूणा थाना क्षेत्र में एक स्थायी वारंट और एक कुर्की वारंट भी लंबित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से एनडीपीएस प्रकरण को लेकर गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

कांस्टेबल रामनिवास की रही विशेष भूमिका

कार्रवाई में कांस्टेबल रामनिवास की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में थानाधिकारी रवि कुमार, कांस्टेबल बलवीर, कांस्टेबल रामनिवास और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

Share: