खाजूवाला में बाइक से डोडा पोस्त चूरा बरामद, युवक गिरफ्तार

25 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

खाजूवाला। बीकानेर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। खाजूवाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 3 किलो 175 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल नंबर RJ13KS1187 भी जब्त की है।

Advertisement

बाइक से ले जा रहा था डोडा पोस्त चूरा

पुलिस के अनुसार 24 अगस्त 2026 को खाजूवाला थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ।

बरामद मादक पदार्थ का वजन करवाने पर कुल 3 किलो 175 ग्राम डोडा पोस्त चूरा पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही डोडा पोस्त के परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।

24 वर्षीय विपिन अरोड़ा गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन पुत्र विशनलाल, जाति अरोड़ा, उम्र 24 वर्ष, निवासी चक 17 KYD, थाना खाजूवाला, जिला बीकानेर के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

Share: