खाजूवाला हादसा: ट्रेलर से भिड़ी कार, चालक की मौके पर मौत; कार के उड़े परखच्चे

01 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

खाजूवाला में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और कार की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

खाजूवाला। दन्तोर–पूगल सड़क मार्ग पर बुधवार अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिरणवाला के पास ट्रेलर और कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक वाहन में फंस गया।

कार में फंस गया था चालक का शव

हादसे की सूचना मिलते ही दन्तोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला।

मृतक की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान योगेश कुम्हार निवासी 9 KJD, माधोडिग्गी खाजूवाला के रूप में हुई है। हादसे के बाद शव को खाजूवाला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

दन्तोर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है ।

Share: