शादी का झांसा, फर्जी फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल… युवक से ₹43,100 की ठगी

09 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

शादी का झांसा, फर्जी फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल... युवक से ₹43,100 की ठगी, अब आत्महत्या के लिए कर रहे मजबूर

बीकानेर: जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवक से ठगी करने, फर्जी फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

फर्जी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

पुलिस के अनुसार खाजूवाला थाना क्षेत्र के माधोडिग्गी निवासी राजविंद्र सिंह पुत्र शेरसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने उसकी एडिट की हुई फोटो और वीडियो तैयार कर परिवार के सदस्यों और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके जरिए उस पर लगातार मानसिक दबाव बनाया गया।

शादी का झांसा देकर की ₹43,100 की ठगी

परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने शादी का झांसा देकर उससे 43,100 रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी आरोपी लगातार ब्लैकमेल करते रहे और फर्जी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में मुस्कान ठाकुर और सुनीत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की संबंधित धाराओं के साथ आईटी एक्ट की धारा 66(E) एवं 67 के तहत मामला दर्ज किया है।

डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू

खाजूवाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्य, बैंक लेन-देन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि के लिए सभी तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है।

Advertisement
Share: