कोलायत में घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के सोने-चांदी के जेवर और 22 हजार नकद चोरी

15 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

कोलायत में घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के सोने-चांदी के जेवर और 22 हजार नकद चोरी

कोलायत। कोलायत थाना क्षेत्र के मढ़ गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना 13 सितंबर की रात करीब 12 बजे से 2:50 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

रात में घर में घुसा चोर

परिवादी प्रहलाद दास पुत्र गोरधन दास साध ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस गया। चोर घर से दो बाजूबंद, एक रखड़ी व रखड़ी की सोने की लड़, दो जोड़ी सोने के झुमके, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का गले का डोरा और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ले गया।

चांदी के जेवर और 22 हजार रुपए भी ले गया

रिपोर्ट के अनुसार चोर छह जोड़ी चांदी की पायल, गले में पहनी जाने वाली सोने की मूर्ति, एक चांदी का नकलिश, करीब 20-25 चांदी के सिक्के और 4-5 चांदी की अंगूठियां भी चोरी कर ले गया। इसके अलावा घर से 22 हजार रुपए की नकदी सहित अन्य सामान भी चोरी होने की बात सामने आई है।

चोरी की घटना का पता चलने के बाद घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश

परिवादी की रिपोर्ट पर कोलायत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश के साथ चोरी हुए सामान और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

मामले की जांच पुलिस अधिकारी जयसिंह द्वारा की जा रही है।

Share: