प्यास बुझाने गया था... अगले ही पल नहर बनी मौत का जाल, 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत
लूणकरणसर: थाना क्षेत्र के भादवा गांव में एक दर्दनाक हादसे में नहर में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पशु चराने गया था खेत
पुलिस के अनुसार भादवा निवासी मुलाराम पुत्र पूराराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र गोर्धनराम (45) शुक्रवार 3 जुलाई की शाम करीब 4 बजे खेत में पशु चराने गया था।
पानी पीते समय फिसला पैर
रिपोर्ट के अनुसार पशु चराने के दौरान प्यास लगने पर गोर्धनराम नहर में पानी पीने के लिए गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिरकर डूब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया। मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच महेश कुमार कर रहे हैं।




