लूणकरणसर नगरपालिका के पहले अध्यक्ष बने चंद्र मोहन डाल, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 वोट से हराया
लूणकरणसर। नवगठित लूणकरणसर नगरपालिका को अपना पहला अध्यक्ष मिल गया है। अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के चंद्र मोहन डाल ने कांग्रेस प्रत्याशी गणेश नाथ को 11 मतों के अंतर से हरा दिया।
पंचायत समिति सभागार में आयोजित मतदान प्रक्रिया में नगरपालिका के पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी चंद्र मोहन डाल को 23 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश नाथ के पक्ष में 12 वोट पड़े।
भाजपा के 23 पार्षद जीते थे
लूणकरणसर नगरपालिका के 35 वार्डों के चुनाव में भाजपा के 23, कांग्रेस के 11 और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। अध्यक्ष पद के चुनाव में चंद्र मोहन डाल को 23 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 12 मत प्राप्त हुए।
नगरपालिका के पहले अध्यक्ष बने
चंद्र मोहन डाल की जीत के साथ ही लूणकरणसर नगरपालिका के इतिहास में पहले अध्यक्ष के रूप में उनका नाम दर्ज हो गया। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।




