राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल - 552 तहसीलदारों के तबादले, बीकानेर के 9 तहसीलदार बदले

11 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

राजस्थान में 552 तहसीलदारों के तबादले, बीकानेर के कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

बीकानेर: राजस्व मंडल राजस्थान ने प्रदेशभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 552 तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस सूची में बीकानेर जिले के कई तहसीलदारों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। जिले से नौ तहसीलदारों का अन्य स्थानों पर तबादला किया गया है, जबकि कई नए अधिकारियों की बीकानेर जिले में नियुक्ति की गई है।

जारी आदेशों के अनुसार अनिल कुमार धाकड़, तहसीलदार उपनिवेशन, को जेडीए जयपुर भेजा गया है। अवतार सिंह को भू-अभिलेख शाखा में विशना राम के स्थान पर लगाया गया है, जबकि विशना राम का तबादला फलोदी के भोपालगढ़ किया गया है। नोखा तहसीलदार चंद्रशेखर टाक को सीकर भेजा गया है।

दौलाराम बाजिया को छत्तरगढ़ से पूगल लगाया गया है, जबकि अशोक कुमार पारीक को पूगल से आईजीएनपी, बीकानेर में पदस्थापित किया गया है। हरीश कुमार टाक को खाजूवाला में रामकुमारी के स्थान पर लगाया गया है तथा रामकुमारी का तबादला हनुमानगढ़ किया गया है।

इसके अलावा कोलायत तहसीलदार पूनम कंवर का तबादला हदां, लूणकरणसर तहसीलदार विनोद कुमार का मोहनगढ़ (जैसलमेर), विवेक चौधरी का जसरासर से बीकानेर किया गया है। वहीं सुनील कुमार बिश्नोई को जसरासर तथा छोटे लाल को बज्जू में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजस्व मंडल द्वारा जारी इस व्यापक तबादला सूची के बाद प्रदेशभर के राजस्व विभाग में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share: