राजस्थान में मानसून की आहट के साथ बारिश का दौर शुरू, इन जिलों में अलर्ट

04 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

राजस्थान में मानसून की आहट के साथ बारिश का दौर शुरू, इन जिलों में अलर्ट

बीकानेर। मानसून की आहट के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। मानसून की रफ्तार बढऩे के साथ ही राजस्थान में बारिश का दौर भी तेज होने लगा है। लेट आए मानसून ने आधे राजस्थान को कवर कर लिया है। जैसलमेर में देर शाम रेत का बवंडर उठा। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश जयपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले में करीब दो इंच रिकॉर्ड हुई। वहीं, मानसून के सक्रिय होने के बाद जयपुर सहित कई शहरों का दिन का तापमान 35 डिग्री से नीचे पहुंच गया।

मौसम विभाग ने अगले 3 दिन पूरे राज्य में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बीच भी राजस्थान के कई हिस्सों में दिनभर उमस और गर्मी रही। आज झालावाड़, चितौडग़ढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । जैसलमेर, बीकानेर को छोड़कर पूरे राजस्थान में यलो अलर्ट जारी किया

है।

Share: