ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, मोर्चरी में रखवाया शव

04 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

नापासर। नापासर थाना क्षेत्र के बेलासर गांव के पास रोही में बीती रात रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नापासर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

Advertisement

ट्रेन की चपेट में आने से मौत

एएसआई कविंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद वे कांस्टेबल विक्रम सिंह और 112 वाहन चालक पवन शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक की पहचान करणी सिंह पुत्र सोहन सिंह, निवासी प्रेमनगर, रतनगढ़, चूरू के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार मृतक का भाई बेलासर क्षेत्र में ट्यूबवेल पर काश्तकारी करता है। हादसे की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी है।

मोर्चरी में रखवाया शव

पुलिस ने शव को नापासर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में नापासर थाने में किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

Advertisement
Share: