नापासर. जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नापासर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मूंडसर गांव में लावारिस हालत में पड़े एक प्लास्टिक के कट्टे से 72 पव्वे देशी शराब बरामद किए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मूंडसर गांव में जीएसएस के सामने जाने वाली सड़क पर एक संदिग्ध प्लास्टिक का कट्टा पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
वीडियोग्राफी के बीच हुई तलाशी
हेड कांस्टेबल सुरजाराम, कांस्टेबल चुन्नीलाल और विरेंद्र सिंह ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कर कट्टे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कट्टे से देशी शराब के 72 पव्वे बरामद हुए।
अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई कविंद्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब वहां किसने रखी और इसका मालिक कौन है।




