नापासर में कांग्रेस ने खोले 21 पत्ते! 4 वार्डों पर अभी भी सस्पेंस
नापासर। नगरपालिका नापासर निकाय चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 25 वार्डों में से 21 वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा कर चुनावी तैयारियों को और गति दे दी है। हालांकि अभी चार वार्डों के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होना बाकी है।
कांग्रेस की सूची जारी होते ही नापासर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं, जबकि अब सभी की नजरें शेष चार वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा पर टिकी हुई हैं।
कांग्रेस ने इन वार्डों में उतारे प्रत्याशी
- वार्ड 1: कविता मनोज गहलोत
- वार्ड 2: अंजू देवी विकास
- वार्ड 3: घनश्याम कडेला
- वार्ड 6: मांगीलाल गोयल
- वार्ड 7: फूली देवी गोपालराम
- वार्ड 8: पूजा देवी मनीष
- वार्ड 9: पुशराज स्वामी
- वार्ड 10: मुरली भारती
- वार्ड 12: सुशील भार्गव
- वार्ड 13: रंजीत चौधरी
- वार्ड 14: पुष्पा ओम प्रकाश ओझा
- वार्ड 15: गायत्री देवी मेघवाल
- वार्ड 16: दीपा देवी सुनील नायक
- वार्ड 17: विमला देवी (रूप सिंह भाटी टाल वाले)
- वार्ड 18: शारदा देवी कालू नाथ सिद्ध
- वार्ड 20: महादेव रामस्वरूप माली (तंवर)
- वार्ड 21: जीवराज कस्वा
- वार्ड 22: देबू देवी पुरखनाथ सिद्ध
- वार्ड 23: रतीराम तावणियां
- वार्ड 24: अशोक सुथार
- वार्ड 25: रामदेव सारस्वत
चार वार्डों पर अभी फैसला बाकी
नगरपालिका नापासर में कुल 25 वार्ड हैं। कांग्रेस ने फिलहाल 21 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है, जबकि चार वार्डों के उम्मीदवारों के नामों पर अभी फैसला होना बाकी है। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही शेष सीटों के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर सकती है।
सूची जारी होते ही गर्माया चुनावी माहौल
प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही नापासर में निकाय चुनाव का माहौल तेज हो गया है। अब प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क और चुनावी तैयारियों को गति देंगे। वहीं राजनीतिक गलियारों में अब कांग्रेस की बची हुई चार सीटों और अन्य दलों की उम्मीदवार सूची को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
आने वाले दिनों में प्रत्याशियों की पूरी तस्वीर साफ होने के बाद नापासर नगरपालिका चुनाव का मुकाबला और अधिक दिलचस्प होने की संभावना है।





