नापासर नगर पालिका की पहली अध्यक्ष बनीं संगीता नायक, भाजपा को 17 वोट
नापासर। नापासर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी संगीता नायक ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर अध्यक्ष पद अपने नाम किया। संगीता नायक को 17 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 8 वोट पड़े।
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी सुमन शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी संगीता नायक को विजयी घोषित किया। जीत के साथ ही संगीता नायक नापासर नगर पालिका की पहली निर्वाचित अध्यक्ष बन गई हैं।
सुबह से रही राजनीतिक हलचल
अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सुबह से ही नापासर में राजनीतिक गतिविधियां तेज थीं। मतदान के बाद मतगणना की गई और परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई।
नापासर नगर पालिका के गठन के बाद यह पहला अध्यक्ष पद का चुनाव था। संगीता नायक की जीत के साथ ही नगर पालिका को उसकी पहली निर्वाचित अध्यक्ष मिल गई हैं।




