नोखा नगर पालिका में महेश झंवर बने नेता प्रतिपक्ष, पहली बार पार्षद बने झंवर को मिली जिम्मेदारी

24 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

नोखा नगर पालिका में महेश झंवर बने नेता प्रतिपक्ष, पहली बार पार्षद बने झंवर को मिली जिम्मेदारी

नोखा। नोखा नगर पालिका में भाजपा ने पहली बार पार्षद निर्वाचित हुए महेश झंवर को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को भाजपा नोखा शहर मंडल अध्यक्ष गंगाराम पाण्डिया ने उन्हें यह दायित्व सौंपा। पार्टी के पार्षदों ने भी महेश झंवर के नाम पर सहमति जताई है।

Advertisement

जनहित के मुद्दे उठाना रहेगी प्राथमिकता

महेश झंवर देहात भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भी हैं। नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वे नगर पालिका में शहर के जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। साथ ही, नोखा के सभी वार्डों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे।

उनकी प्राथमिकताओं में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना भी शामिल रहेगा। इसके अलावा, सभी दलों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं के माध्यम से शहरवासियों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष के लिए अलग कक्ष की मांग

नेता प्रतिपक्ष के लिए अलग कार्यालय कक्ष उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर भाजपा के महिला और पुरुष पार्षदों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने महेश झंवर के लिए अलग कक्ष आवंटित करने की मांग रखी।

घंटाघर क्षेत्र के वार्ड से जीते हैं चुनाव

महेश झंवर पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीनिवास झंवर के पुत्र हैं। वे सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। इस बार उन्होंने नोखा के घंटाघर क्षेत्र के वार्ड से पार्षद का चुनाव जीता है। पहली बार पार्षद बनने के बाद उन्हें नेता प्रतिपक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन पार्षदों ने जताई सहमति

महेश झंवर को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर पार्षद गणपत गोदारा, श्रवण ज्याणी, ओमप्रकाश भांभू, दिनेश सुथार, रेवंतराम नाई, अणदु देवी भार्गव, ओमप्रकाश सियाग, शारदा कुलरिया, सीताराम जोशी, परमा देवी सुथार, जयश्री भूरा और यशोदा देवी भट्टड़ ने सहमति जताई।

Aapni Awaj | Nokha News

Advertisement
Share: