ऑपरेशन नीलकंठ: 30 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर. जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत नाल पुलिस ने लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
Also Read - बीकानेर में स्वास्थ्य विभाग: अपंजीकृत लैब बंद, दो डायग्नोस्टिक सेंटरों में मिली गंभीर अनियमितताएं
थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि पुलिस टीम ने भानीपुरा रोड, जयमलसर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गोविंद निवासी खारा, फलोदी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत की गई। अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




