पूगल के वार्ड 4 में सूने मकान के ताले टूटे: अज्ञात चोर दिनदहाड़े जेवरात समेटकर फरार, जांच में जुटी पुलिस
पूगल कस्बे के वार्ड नंबर 04 में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। परिवादी की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नकबजनी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 04, पूगल निवासी भीमसैन पुत्र कानूराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने उनके सूने घर का ताला तोड़ दिया। चोर कमरों में रखी अलमारी और बक्सों के ताले चटकाकर सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित जब घर पहुंचा तो ताले टूटे और सामान बिखरा देखकर चोरी का पता चला।
पूगल थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बीएनएस (BNS) की धारा 303(1) में केस दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश जांच अधिकारी रामस्वरूप कर रहे हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।






