नापासर में 5 घंटे रहेगा बिजली गुल, इन इलाकों में शनिवार को रहेगा पावर कट
नापासर. 33 केवी विद्युत लाइन के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शनिवार 18 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Also Read - बीकानेर में स्वास्थ्य विभाग: अपंजीकृत लैब बंद, दो डायग्नोस्टिक सेंटरों में मिली गंभीर अनियमितताएं
सहायक अभियंता कपिल गुप्ता ने बताया कि 132 केवी जीएसएस नापासर से संचालित नापासर 33 केवी एवं रामसर 33 केवी फीडर इस अवधि में बंद रहेंगे।
इसके चलते संपूर्ण नापासर नगरपालिका क्षेत्र, रीको औद्योगिक क्षेत्र, कल्याणसर गांव तथा नापासर द्वितीय एवं रामसर द्वितीय जीएसएस से जुड़े सभी कृषि उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें तथा विभाग का सहयोग करें।




