पूगल में खेत में स्प्रे करते 18 वर्षीय युवती की मौत, मर्ग दर्ज
पूगल। पूगल थाना क्षेत्र में खेत में स्प्रे करते समय 18 वर्षीय युवती की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना 13 सितंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।
युवती के पिता गिरधारीराम मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्री चम्पा खेत में स्प्रे कर रही थी। इसी दौरान स्प्रे चढ़ने से उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजन युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
पिता की रिपोर्ट के आधार पर पूगल थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। पुलिस मामले में आवश्यक जांच और कार्रवाई कर रही है।







