पूगल में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो की मौके पर मौत

13 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

पूगल। पूगल थाना क्षेत्र में लाखूसर गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर बीकानेर की ओर रविवार को स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर समाजसेवी सुरेश शर्मा लाखूसर सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर किया गया। मृतकों की पहचान 47 जीजी, करणपुर निवासी के रूप में बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पूगल पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Share: