पुगल में रात 2 बजे युवती लापता, ट्रैक्टर चालक पर साथ ले जाने का आरोप

13 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

पुगल। पुगल थाना क्षेत्र के आडुरी स्थित पीसीसी ब्लॉक प्लांट से 12 सितंबर की रात करीब 2 बजे एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने प्लांट में ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर चलाने वाले भींयाराम पुत्र गिरधारीराम निवासी धावा, नोखा पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार सुबह युवती बिस्तर पर नहीं मिली और घर का सामान भी बिखरा हुआ था। परिजनों का आरोप है कि युवती अपने साथ करीब 25 हजार रुपए नकद, 250 ग्राम चांदी की पाजेब और पांच सोने के लॉकेट भी ले गई। तलाश के दौरान आरोपी भींयाराम भी मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामस्वरूप को सौंपी है और युवती की तलाश की जा रही है।

Advertisement

Share: