4 जुलाई से लापता है पूगल का युवक! अस्पताल जाने निकला था, मोबाइल बंद, परिवार ने लगाई भावुक गुहार

05 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर: अस्पताल आने के बाद लापता हुआ पूगल का युवक, 4 जुलाई से बंद है मोबाइल, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

बीकानेर। जिले के पूगल क्षेत्र के अमरपुरा गांव का एक युवक 4 जुलाई से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। परिजनों के अनुसार शंकरलाल पुत्र हेतराम शनिवार (4 जुलाई) की सुबह घर से बीकानेर अस्पताल जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन दोपहर बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

परिजनों ने बताया कि युवक के मोबाइल पर लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन बंद आने के कारण कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

युवक के अचानक लापता होने से परिवार बेहद परेशान है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को शंकरलाल के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत परिवार को सूचना दें।

इन नंबरों पर करें संपर्क

यदि शंकरलाल के बारे में कोई भी जानकारी हो तो तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें:

  • 8949565337
  • 9799042867

परिवार ने अधिक से अधिक लोगों से इस सूचना को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर साझा करने की भी अपील की है, ताकि युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके और वह सकुशल अपने घर लौट सके।

Advertisement
Share: