प्रदेश में बारिश की रफ्तार पड़ी सुस्त, इन जिलों में आंशिक रूप से बारिश की संभावना

13 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

प्रदेश में बारिश की रफ्तार पड़ी सुस्त, इन जिलों में आंशिक रूप से बारिश की संभावना

बीकानेर। प्रदेश में बारिश की रफ्तार सुस्त सी पड़ गयी है। ऐसे में 15 जुलाई के बाद ही एक बार फिर मानसून के एक्टिव होने की संभावना जताई जा रही है । राजस्थान में मानसून के पहले दौर के धीमे पडऩे के बाद प्रदेश के अधिकांश जिले रविवार को सूखे रहे। पश्चिमी राजस्थान के किसी भी जिले में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। केवल 9 जिलों में आंशिक रूप से बारिश हो सकती है।


इसमें खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ शामिल हैं। रविवार को भी राज्य में बारिश का ग्राफ काफी नीचे गिरा है। अब 15 जुलाई के बाद ही प्रदेश में मानसून का सिस्टम एक बार फिर एक्टिव हो सकता है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सिर्फ बूंदी जिले में 5 एमएम बारिश हुई है। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह ड्राय (शुष्क) रहा।




Share: