निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS और 53 RAS अफसर बदले

18 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS और 53 RAS अफसर बदले

जयपुर। राजस्थान में निकाय चुनाव से ठीक पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग ने सोमवार देर रात 26 आईएएस और 53 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। सूची में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

Advertisement

तबादला सूची में बीकानेर विकास प्राधिकरण और अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्तों को भी बदला गया है। इसके अलावा एपीओ चल रहे पांच आईएएस अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी गई है। दो आईएएस अधिकारियों को एसडीएम के पद पर नियुक्त किया गया है।

बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त बदले

सरकार ने अलवर यूआईटी सचिव धायगुडे स्नेहल नाना को बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है। वहीं अजमेर विकास प्राधिकरण में भी बदलाव करते हुए रश्मि रानी को आयुक्त लगाया गया है।

तबादला सूची के अनुसार नित्या के. को संयुक्त सचिव ऊर्जा विभाग, शिल्पा सिंह को संयुक्त सचिव आयोजना विभाग जयपुर और उत्साह चौधरी को संयुक्त सचिव आपदा प्रबंधन विभाग जयपुर में लगाया गया है।

कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

प्रतिभा वर्मा को निदेशक चिकित्सा आईईसी विभाग जयपुर, गौरव बुढ़ानिया को आयुक्त नगर निगम अजमेर, आवाहाद निवृत्ति सोमनाथ को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसपोर्टेशन एंड इनोवेशन जयपुर और सालुंखे गौरव रविंद्र को सचिव नगर विकास न्यास भीलवाड़ा लगाया गया है।

यश चौधरी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी माड़ा अलवर और यथार्थ शेखर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी माड़ा जैसलमेर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. अंशु प्रिया को रजिस्ट्रार सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर और सक्षम गोयल को संयुक्त सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जयपुर लगाया गया है।

एसडीएम और माड़ा पदों पर भी नियुक्तियां

मोहित कासनिया को मुख्य कार्यकारी अधिकारी माड़ा सवाई माधोपुर, सोनिका कुमारी को अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्य कर विभाग जयपुर, चारु को मुख्य कार्यकारी अधिकारी माड़ा बूंदी, राहुल श्रीवास्तव को एसडीएम माउंट आबू और सोनू कुमारी को एसडीएम झालावाड़ लगाया गया है।

एपीओ चल रहे ललित गोयल को संयुक्त सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर, अभिषेक जैन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी माड़ा श्रीगंगानगर, प्रीतम कुमार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी माड़ा उदयपुर, भैसारे शुभम अशोक को मुख्य कार्यकारी अधिकारी माड़ा जयपुर और प्रतिभा दहिया को मुख्य कार्यकारी अधिकारी माड़ा करौली लगाया गया है।

इन अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार

गिरधर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीमराना निवेश क्षेत्र क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण खैरतल-तिजारा और राहुल श्रीवास्तव को सचिव नगर विकास न्यास माउंट आबू का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

53 RAS अधिकारियों की भी तबादला सूची जारी

राज्य सरकार ने 53 राजस्थान प्रशासनिक सेवा यानी RAS अधिकारियों के तबादले भी किए हैं। सूची में 8 एडीएम और 36 एसडीएम बदले गए हैं। एपीओ चल रहे कालूराम को रजिस्ट्रार राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर और कैलाश चंद शर्मा को सचिव राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर लगाया गया है।

राजेश जोशी को कोटा में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अनिल कुमार को सीकर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, जगदीश प्रसाद गौड़ को करौली में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और योगेश कुमार डागुर को अलवर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

इसके अलावा अश्विन के. पंवार को श्रीगंगानगर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सतर्कता, लाखन सिंह गुर्जर को कुचामन सिटी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर और देवेन्द्र सिंह परमार को डीग में अतिरिक्त जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

निकाय चुनाव से ठीक पहले हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई पोस्टिंग के बाद आने वाले दिनों में संबंधित जिलों और विकास प्राधिकरणों में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव देखने को मिल सकता है।

Share: