राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल! बीकानेर में 5 नए अधिकारियों की एंट्री

09 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल! बीकानेर रेंज से 8 इंस्पेक्टर बदले, 5 नए अधिकारियों की एंट्री

बीकानेर: राजस्थान पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बीजू जॉर्ज जोसफ ने 61 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) के रेंज परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत विभिन्न रेंजों में कार्यरत निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

बीकानेर रेंज से इन निरीक्षकों का हुआ तबादला

जारी आदेशों के अनुसार बीकानेर रेंज से पुष्पेन्द्र झाझड़िया का तबादला जयपुर रेंज किया गया है। वहीं हनुमानाराम बिश्नोई, सुमेर सिंह इंदा और नरेश निर्वाण को कोटा रेंज भेजा गया है। इसके अलावा ईश्वरानंद, लक्ष्मण सिंह राठौड़ और रमेश सर्वेंटा का स्थानांतरण उदयपुर रेंज किया गया है।

वहीं मनोज मूंड को सीआईडी-सीबी में पदस्थापित किया गया है।

बीकानेर रेंज को मिले पांच नए इंस्पेक्टर

स्थानांतरण आदेशों के तहत बीकानेर रेंज को भी पांच नए पुलिस निरीक्षक मिले हैं। अजमेर रेंज से वेदपाल शिवारान, सुरेश कुमार और अमित स्वामी का तबादला बीकानेर रेंज किया गया है।

इसके अलावा सीआईडी-सीबी से बेगराज मीणा तथा एटीएस/एसओजी से संदीप कुमार को बीकानेर रेंज में पदस्थापित किया गया है।

Share: