राजस्थान में 10 RAS अफसर APO, 15 के तबादले; देखें पूरी सूची
बीकानेर। राजस्थान सरकार ने पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 15 RAS अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन किए हैं, जबकि 10 RAS अधिकारियों को पदस्थापन की प्रतीक्षा (APO) में रखा गया है। आदेश 3 अक्टूबर को जारी किए गए।
तबादला सूची में कई उपखंड अधिकारियों समेत अन्य RAS अधिकारियों के पद बदले गए हैं। वहीं APO किए गए अधिकारियों को आगामी आदेशों तक कार्मिक विभाग के संबंधित अनुभाग में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।
इन 10 RAS अधिकारियों को किया APO
- अजय कुमार आर्य
- परसाराम
- हनुमान सिंह राठौड़
- लक्ष्मीकांत कटारा
- भंवरलाल जनागल
- मांगीलाल
- सुनील कुमार झिंगोनिया
- प्रियंका बड़गुर्जर
- अरुण कुमार जैन
- हेमंत कुमार घनघोर
इन 15 RAS अधिकारियों के तबादले
- नरेंद्र पाल सिंह
- अनिल कुमार पूनिया
- सुरेश चौधरी
- अवि गर्ग
- सुरेंद्र प्रसाद
- सुनील शर्मा
- दिनेश शर्मा
- रवि कुमार
- शिवराज मीणा
- कपिल कुमार
- राजेश मीणा
- ऋतुराज शर्मा
- बनवारी लाल बैरवा
- धारा
- श्याम सुंदर बेनीवाल
नरेंद्र पाल सिंह को जैसलमेर भेजा
तबादला सूची के अनुसार नरेंद्र पाल सिंह को बीकानेर स्थित अतिरिक्त आयुक्त, सीएडी एवं आईजीएनपी पद से हटाकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, जैसलमेर के पद पर भेजा गया है। वहीं अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
सरकार की ओर से जारी आदेश में प्रशासनिक व्यवस्था और आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के मद्देनजर अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन किए जाने की जानकारी दी गई है।






