श्रीडूंगरगढ़ में ट्रक ने अर्टिगा को मारी टक्कर, कार चालक की मौत

23 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ में ट्रक ने अर्टिगा को मारी टक्कर, कार चालक की मौत

श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे-11 पर बेनीसर के पास बुधवार को सड़क हादसे में अर्टिगा कार चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने अर्टिगा कार को टक्कर मार दी, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलने पर टोल एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल कार चालक को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस और सामाजिक संस्था एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक कार चालक की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Share: