श्रीडूंगरगढ़ में घर को चोरों ने बनाया निशाना! सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी
बीकानेर: बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में घर में चोरी का मामला सामने आया है। मामले में धारा 305(ग) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
परिवादी रामदयाल पुत्र तारूराम, निवासी गुसाईसर बड़ा, जिला बीकानेर ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।
रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात व्यक्ति नाजायज रूप से परिवादी के घर में घुसा और वहां रखी अलमारी तथा लॉकर को निशाना बनाया। आरोपी द्वारा घर से सोने और चांदी के आभूषण तथा करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मामले की जांच अरविंद कुमार, सउनि द्वारा की जा रही है।




