श्रीडूंगरगढ़ में दर्दनाक हादसा, डिग्गी में डूबने से मां-बेटी की मौत
श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के जालबसर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पानी की डिग्गी में डूबने से विवाहिता और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को परिजनों ने बचा लिया।
दो बच्चों को लेकर डिग्गी में कूदी विवाहिता
प्राप्त जानकारी के अनुसार जालबसर गांव में एक विवाहिता अपने दो बच्चों को लेकर पानी की डिग्गी में कूद गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया।
परिजनों ने एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन विवाहिता और उसकी बेटी को नहीं बचाया जा सका। दोनों की डूबने से मौत हो गई।
पुलिस मौके पर पहुंची, शव मोर्चरी में रखवाए जाएंगे
घटना की सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई महेश कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को बाहर निकलवाया।
पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में लाया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
गांव में पसरा मातम
इस दर्दनाक घटना के बाद जालबसर गांव में शोक की लहर फैल गई है। हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
नोट: खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

