श्रीडूंगरगढ़ से विवाहिता दो बेटियों संग लापता, घर से ₹20 हजार नकदी और जेवर भी गायब

25 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र से एक विवाहिता अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के बाद पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

काम से लौटने पर घर मिला खाली

कालूबास निवासी श्यामसिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 23 जुलाई को वह वसुंधरा कॉलोनी में मजदूरी करने गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी और दो नाबालिग बेटियां अकेली थीं। दोपहर करीब 1 बजे जब वह खाना खाने घर लौटा तो पत्नी और दोनों बेटियां घर पर नहीं मिलीं।

तलाश के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन विवाहिता और दोनों बच्चियों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद श्यामसिंह ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

₹20 हजार नकदी और जेवर भी साथ ले जाने का आरोप

रिपोर्ट में बताया गया है कि विवाहिता घर में रखे करीब ₹20 हजार नकद तथा आभूषण भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हेड कांस्टेबल को सौंपी जांच

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामले की जांच हेड कांस्टेबल छाजूराम को सौंपी है। पुलिस लापता विवाहिता और दोनों नाबालिग बच्चियों की तलाश में जुटी हुई है तथा सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Share: