घर से निकली 16 साल की किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, तलाश में जुटी पुलिस
श्रीडूंगरगढ़: थाना क्षेत्र के शहरी इलाके से एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के जगदीशपुर गांव की रहने वाली तथा वर्तमान में श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास क्षेत्र में निवासरत एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
परिवादिया ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 7 जुलाई की दोपहर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
परिजनों की शिकायत पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई देवाराम को सौंपी गई है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी हुई है और विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।




