हाईवे होटल से 451 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

06 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 451 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन, वृत्ताधिकारी निकेत पारीक के सुपरविजन तथा थानाधिकारी कश्यप सिंह के नेतृत्व में श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग-11 स्थित जमीदारा होटल पर कार्रवाई के दौरान राम रतन पुत्र अन्ना नाथ सिद्ध, निवासी सादासर, थाना जसरासर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 451 ग्राम अफीम बरामद हुई।

कार्रवाई को सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल पुनीत कुमार, अनिल कुमार, सुशील कुमार, डीआर रामनिवास सहित पुलिस टीम ने अंजाम दिया। वहीं राकेश, प्रेमाराम, गणेशराम और रामकुमार भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने इस कार्रवाई में कांस्टेबल पुनीत कुमार की विशेष भूमिका बताई है।

Share: