श्रीडूंगरगढ़ में पीओपी से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर घायल

26 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ में पीओपी से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर घायल

श्रीडूंगरगढ़। सरदारशहर रोड स्थित स्टेट हाईवे-6 पर जेतासर के पास इंडस्ट्रियल एरिया के सामने पीओपी के कट्टों से भरा एक ट्रेलर अचानक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रेलर का ड्राइवर घायल हो गया।

Advertisement

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने ट्रेलर का शीशा तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला। इसके बाद घायल ड्राइवर को उपचार के लिए श्रीडूंगरगढ़ के उप जिला अस्पताल भेजा गया।

राहगीरों के अनुसार ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा। हालांकि इस दौरान ट्रेलर किसी अन्य वाहन से नहीं टकराया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

Advertisement
Share: