श्रीडूंगरगढ़ में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा! बाइक पर ले जा रहे थे 96 पव्वे, दो युवक गिरफ्तार

20 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा! बाइक पर ले जा रहे थे 96 पव्वे, दो युवक गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेरूणा थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 96 पव्वे अवैध देशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

सेरूणा पुलिस के अनुसार एएसआई महेंद्रसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नारसीसर से बादनूं जाने वाले कच्चे रास्ते पर रोही नारसीसर में कार्रवाई की। इस दौरान बाइक पर अवैध शराब ले जा रहे 20 वर्षीय जयकिशन मेघवाल और 25 वर्षीय दिलीप मेघवाल, निवासी नारसीसर को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर जब्त कर लिए। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है।

Share: