श्रीडूंगरगढ़ में बस में चढ़ते समय महिला के गले से सोने का हार चोरी, आरोपी की बाइक मौके पर छूटी

26 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ में बस में चढ़ते समय महिला के गले से सोने का हार चोरी, आरोपी की बाइक मौके पर छूटी

श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के रीड़ी गांव में बस में चढ़ते समय एक महिला के गले से सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट के अनुसार, महिला के गले में पहना सोने के 13 फूलों और मोतियों का हार चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

मंदिर में दर्शन के बाद बस में चढ़ रही थी महिला

पुलिस को दी रिपोर्ट में लाधुराम पुत्र रावताराम जाट निवासी रीड़ी ने बताया कि उनकी भांजी गीता पत्नी संतोष गोदारा निवासी जैतासर 24 अक्टूबर को रीड़ी गांव स्थित वीर विग्गाजी महाराज के मंदिर में दर्शन करने आई थी। शाम को दर्शन के बाद वह जैतासर जाने के लिए बस में चढ़ रही थी।

भीड़ का फायदा उठाकर हार तोड़ने का आरोप

रिपोर्ट के अनुसार, इसी दौरान पीछे से एक व्यक्ति बस में चढ़ा और कथित तौर पर भीड़ का फायदा उठाकर महिला के गले से सोने के 13 फूलों और मोतियों का हार तोड़कर चोरी कर लिया। महिला को घटना का पता चलने पर उसने शोर मचाया। मौके पर मौजूद उसकी पुत्रियों और आसपास के लोगों ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

साथी को हार देने और बाइक छोड़कर भागने की बात

परिवादी के अनुसार, पकड़े जाने से पहले आरोपी ने कथित तौर पर हार अपने एक साथी को दे दिया, जो आभूषण लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने अपना नाम श्यामलाल बावरीया बताया। मौके पर भीड़ जुटने के दौरान आरोपी भी वहां से फरार हो गया। उसकी मोटरसाइकिल मौके पर छूट गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Aapni Awaj | Bikaner Crime News

Advertisement
Share: