बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी से 15 वर्षीय किशोरी के घर से बिना बताए लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को रिपोर्ट दी गई।
Also Read - महाजन CHC में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; कार्रवाई की मांग
3 अक्टूबर की शाम घर से निकली
पुलिस के अनुसार किशोरी की मां ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 3 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी।
परिजनों ने किशोरी की आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना बीछवाल पुलिस को दी गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
बीछवाल पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई समुंदर सिंह कर रहे हैं। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ उसके लापता होने के कारणों की भी जांच कर रही है।






