महाजन CHC में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; कार्रवाई की मांग

07 Nov 2026 BIKANER
Advertisement
महाजन CHC में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप | Aapni Awaj

महाजन CHC में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; कार्रवाई की मांग

बीकानेर | Aapni Awaj

Advertisement

बीकानेर जिले के महाजन कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, महाजन निवासी गजानंद की पुत्री कोमल को शनिवार दोपहर प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था। यहां डिलीवरी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण कोमल को समय पर उचित उपचार नहीं मिल पाया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में विरोध जताया और जिम्मेदार स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित परिजनों ने कार्रवाई होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। मामले में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को भी नोटिस देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग

महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की अनुपलब्धता के बीच प्रसूता की मौत की घटना ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति करने और मामले में जिम्मेदारी तय कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

फिलहाल परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों और मामले में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

Aapni Awaj

बीकानेर और राजस्थान की ताजा खबरों के लिए Aapni Awaj के साथ जुड़े रहें।

Advertisement
Share: