बीकानेर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! करंट से 3 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

21 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! कूलर में उतरे करंट से 3 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र के कालासर गांव में शादी समारोह के दौरान एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई की शाम करीब 5 बजे कालासर निवासी परवेज अली पुत्र यूसुफ शाह अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसी दौरान खाना खाते समय मासूम पास में रखे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया।

घटना के तुरंत बाद परिजन मासूम को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जामसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतक के दादा यासीन अली की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और शादी समारोह का माहौल गम में बदल गया।

Share: