बीकानेर के सरकारी स्कूल में बड़ी चोरी, कीमती सामान ले उड़े चोर

21 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर के सरकारी स्कूल में बड़ी चोरी! गैस सिलेंडर, पंखे और पानी की मोटर तक ले उड़े चोर

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करमीसर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर विद्यालय के पोषाहार कक्ष का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, पंखे, गैस भट्टी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। बाद में स्कूल परिसर से पानी की मोटर भी चोरी कर ली गई।

विद्यालय की प्रधानाचार्य रीना कच्छावा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 16 जुलाई को स्कूल की छुट्टी के बाद जब अगले दिन विद्यालय खोला गया तो पोषाहार कक्ष के ताले टूटे मिले। जांच करने पर दो गैस सिलेंडर, दो पंखे, एक गैस भट्टी, थालियां और अन्य सामान गायब मिला।

प्रधानाचार्य ने बताया कि पहले चोरी गए सामान के बारे में आसपास जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 20 जुलाई को स्कूल परिसर में लगी पानी की मोटर भी चोरी हो गई।

Share: