बीकानेर में चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर धरना

06 Nov 2026 BIKANER
Advertisement
बीकानेर में चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना | Aapni Awaj

बीकानेर में चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर धरना

बीकानेर | Aapni Awaj

Advertisement

बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में बीती रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए अकरम नामक युवक की पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और अन्य लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया।

कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान अकरम को चाकू से चोट लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

गाली-गलौज को लेकर पुराना विवाद

थानाधिकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस संबंध में सदर थाने में पहले से शिकायत दर्ज बताई जा रही है। बीती रात एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद के दौरान चाकूबाजी हो गई, जिसमें अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया।

तीन युवकों पर हत्या का आरोप, पुलिस दर्ज कर रही मुकदमा

थानाधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए परिवाद में शोहब, ताहिर और अख्तर पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के परिवाद के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना दिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Aapni Awaj

राजस्थान की ताजा खबरों और स्थानीय समाचारों के लिए Aapni Awaj के साथ जुड़े रहें।

Advertisement
Share: