लूणकरणसर में जहरीला पदार्थ पीने से युवक की मौत, पीबीएम अस्पताल में चल रहा था इलाज
लूणकरणसर | Aapni Awaj
बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र के अजीतमाना गांव निवासी एक युवक की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। युवक पिछले कुछ दिनों से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती था, जहां 5 नवंबर को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, लूणकरणसर निवासी गणपतराम पुत्र ओमप्रकाश जाट ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके भाई दलीप कुमार पुत्र चांदाराम जाट ने 3 नवंबर 2026 को किसी कारणवश जहरीला पदार्थ पी लिया था।
जहर सेवन के बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल बीकानेर लेकर पहुंचे। यहां उसका इलाज चल रहा था, लेकिन 5 नवंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर लूणकरणसर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज किया और शव को पीबीएम अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।






