बीकानेर. लूणकरणसर थाना क्षेत्र में नहर से अवैध रूप से पानी चोरी करने का मामला सामने आया है। सिंचाई विभाग की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read - बीकानेर में स्वास्थ्य विभाग: अपंजीकृत लैब बंद, दो डायग्नोस्टिक सेंटरों में मिली गंभीर अनियमितताएं
पुलिस के अनुसार, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता (द्वितीय) की ओर से दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने नहर से अवैध रूप से पानी की चोरी की।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने रामस्वरूप पुत्र राजाराम विश्नोई निवासी कूलदेसर, विद्या देवी पुत्री परमाराम (पत्नी मूलाराम) निवासी उदेशिया, सुनील कुमार, बाबूराम पुत्र तिलोकराम निवासी नाथवाना सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।




