अज्ञात डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

21 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी घायल

बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र में एनएच-62 पर रविवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार चौखूंटी स्थित सांसी मोहल्ला निवासी दिनेश पुत्र छोटू सांसी ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भाई शन्नी पुत्र छोटू और ताराचंद पुत्र सुंदर निवासी कालासर बाइक पर जा रहे थे। रविवार रात करीब 9:30 बजे एनएच-62 पर हुसंगसर फांटे से आगे डूडी पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए एक अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि शन्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ताराचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर बीछवाल थाना पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Share: